मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में ई-रिक्शा से विभिन्न गर्ल्स हॉस्टल्स और इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कुलसचिव डॉ. वीरपाल सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रश्मि चौधरी, डॉ. अशोक यादव, डॉ. सतेंद्र खारी, डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. प्रभाकर, डॉ. निमसा टेहैरी सहित छात्रावास अधीक्षक व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि विश्वविद्यालय को ग्रीन कैंपस बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। परिसर को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।बताया कि छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही स्वच्छ और हरित परिसर के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
सीसीएसयू कुलपति ने किया प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण