फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव के रूप में मनेगा मिशन शक्ति का तीसरा चरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए अगस्त से दिसंबर तक मिशन शक्ति का तीसरा चरण उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। योजना में कैंप लगाकर एक साथ विभिन्न योजनाओं में आवेदन लिए जाएंगे, वहीं जिले की मेधावी बालिकाओं को पुुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मुस्फेकीन ने बताया कि जनपद में मिशन शक्ति के विशेष आकर्षण होंगें ‘स्वावलंबन कैंप, जो हर 15 दिन पर आयोजित होंगे। इसके जरिये लाभार्थी को किसी योजना का लाभ लेने के लिए दफ्तरों या अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 12 अगस्त को पहले स्वावलंबन कैंप का आयोजन कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित पेंशन योजना तथा उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि में लाभान्वित किए जाने वाले परिवारों, महिलाओं व बच्चों के आवेदनों की समस्त कार्यवाही इन वन विंडो कैंपस के माध्यम से वहीं पूरी की जाएगी। शिविरों के ठीक एक दिन पहले ग्राम प्रधान ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक करेंगे। इन बैठकों में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित पेंशन योजना तथा उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी परिवारों को चिह्नित कर इन योजनाओं की जानकारी देते हुए ‘स्वावलंबन कैंप तक पहुंचाने की तैयारी की जाएगी। कन्या जन्मोत्सव, रक्षा उत्सव और ‘हक़ की बात जिलाधिकारी के साथ’ जैसी तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
सात अगस्त को ‘हक़ की बात-जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 11 अगस्त को ‘कन्या जन्मोत्सव’ का आयोजन होगा, जिसके तहत किसी भी सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली बालिकाओं के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा और मां व बेटी को उपहार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

मिशन शक्ति-3 के तहत अगस्त के तीसरे सप्ताह में ‘मेगा इवेंट - ‘रक्षा उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। ‘बेटियों से पहचान’ थीम पर ग्राम, ब्लाक व जनपद स्तर पर जन-जागरूकता करते हुए परिवारों तथा दुकानदारों आदि को जागरूक किया जाएगा, ताकि वह अपने घरों व दुकानों को अपने परिवार की महिलाओं व बेटियों के नाम पर पहचान दें। हाईस्कूल व इंटर की 10-10 मेधावी छात्राओं को 5000-5000 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 12वीं कक्षा में जनपद में प्रथम स्थान पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष छात्रा, जिसने आगे की पढ़ाई जारी रखी हो को, 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही जेंडर चैंपियंस तथा खेलों, विशिष्ट कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कम से कम 10 महिलाओं, 10 बालिकाओं व 10 बालकों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें