एसडी कालेज में सीसीएसयू की अंतरविद्यालय दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाकर मैच में बाजी पलटी। वक्ताओं ने कहा कि खेल से मनोबल बढ़ने के साथ शारीरिक विकास भी होता है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी बबलू कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया और अन्य नामी खिलाड़ियों की तरह नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में सात कालेजों की टीम ने भाग लिया। पहला मैच एसडी कालेज मुजफ्फरनगर और डीएन कालेज मेरठ के बीच खेला गया। जिसमें एसडी कालेज ने 3-0 से जीत दर्ज कराई। दूसरा मैच श्रीराम कालेज मुजफ्फरनगर व एनएएस कालेज मेरठ के बीच हुआ, इसमें एनएएस कालेज विजयी हुआ।
तीसरा मैच एसएसवी कालेज हापुड़ और एमएमएच कालेज गाजियाबाद के मध्य हुआ। एमएएमएच ने 1-0 से मैच जीता। चौथा मुकाबला एसडी कालेज मुजफ्फरनगर और एचएलएम कालेज गाजियाबाद में हुआ, इसमें एमएलएम की टीम टाईब्रेकर में 3-2 से जीती। अंतिम मुकालबा मेरठ कालेज मेरठ और दीन दयाल उपाध्याय मेरठ में हुआ। मेरठ कालेज 1-0 से विजयी हुआ। निर्णायक मंडल में जावेद, रिजवान, गिरीश मोहन बलौदी, जितेंद्र त्यागी, रोहन रहे। विवि की ओर से पर्यवेक्षक डॉ ओमपाल सिंह रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ आरके मित्तल, डॉ एसएन सिंह, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ विश्वम्भर पांडेय, डॉ अजय पाल सिंह, डॉ चरण सिंह, डॉ राजकुमार, डॉ पीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।