देवबंद (सहारनपुर)। आंबेडकर बौद्ध विहार और इस्लामिया कॉलेज ऑफ लॉ में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया, साथ ही भारतीय संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
शुक्रवार को बीबीपुर गांव स्थित आंबेडकर बौद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम में संत शिरोमणि गुरु रविदास मिशन के राष्ट्रीय प्रचारक व राष्ट्रीय संत सतगुरु योगी जी महाराज के द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बहुजन मुक्ति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष डॉ. प्रवेंद्र कुमार ने भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। प्रेम सिंह, कुलबीर, राजीव, जसवीर दास, रोहित कुमार, संजय, सोम कुमार, गोपाल, सुधीर कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित संविधान दिवस में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. बुशरा शफीक ने कहा कि आज का दिन अत्यंत गौरव का दिन है। भारत के संविधान की ताकत ही है कि यह दुनिया के अंदर सबसे बड़े लोकतंत्र की ताकत बना हुआ है। इस अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही नाटिका के माध्यम से नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसमें मौ. अखलाक, नूरुल हसन, डा. अनवर पाशा, तरुण यादव, मो. नदीम, अनमोल तायल, अनंतराज, अंग्रेज त्यागी, गुलशमा, शाहवेज त्यागी आदि मौजूद रहे।