फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में मेरठ प्रांत के अक्षय और ब्रज प्रांत की यशोदा जीतीं

विज्ञापन
क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फर्राटा दौड़ में मेरठ प्रांत के अक्षय और ब्रज प्रांत की यशोदा जीतीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में 33वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मेरठ प्रांत के अक्षय और बालिका वर्ग में ब्रज प्रांत की यशोदा ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेगराजपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन जैन, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति संजीव कुमार, विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री अरुण खंडेलवाल, विद्या भारती के क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह, विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने अतिथियों का परिचय कराया।
विज्ञापन

विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विद्या भारतीय से निकले खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। केंद्र सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया खेलो जैसी मुहिम चलायी है। जिसका लाभ सभी छात्र-छात्राओं को उठाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति संजीव कुमार ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की। विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने मशाल प्रज्जवलित कर क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोह लिया मन
खेलकूद प्रतियोगिता के समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में विद्यालय के छात्रों ने राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।
80 विद्यालयों के 150 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
क्षेत्रीय खेल प्रमुख रामकुमार त्यागी ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ब्रज प्रदेश के 80 विद्यालयों के करीब 150 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

परिनव, गरिमा और आर्यवीर ने दिखाया दमखम
उद्घाटन सत्र के दौरान हैमर थ्रो में अंडर-17 बालक वर्ग में विद्या भारती के मेरठ प्रांत के परिनव और बालिका वर्ग में गरिमा, अंडर-19 बालक वर्ग में बॉबी, बालिका वर्ग में गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में उत्तराखंड प्रांत के आर्यवीर तथा बालिका वर्ग में ब्रज प्रांत की महक चौधरी, अंडर 19 बालक वर्ग में उत्तराखंड प्रांत के राहुल तथा बालिका वर्ग में मेरठ प्रांत की ऋतु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अंडर 17 बालक वर्ग में मेरठ प्रांत के अक्षय, बालिका वर्ग में ब्रज प्रांत की यशोदा, अंडर 19 बालक वर्ग में ब्रज प्रांत के प्रमोद, बालिका वर्ग में मेरठ प्रांत की निधि चौधरी प्रथम रही। लंबी कूद अंडर 17 बालिका वर्ग में मेरठ प्रांत की प्राची तथा अंडर 19 बालिका वर्ग में ब्रज प्रांत की जयकुमारी प्रथम रही। गोला फेंक अंडर 17 बालक वर्ग में मेरठ प्रांत के दीपांशु, अंडर 19 में मेरठ प्रांत के अभिषेक बैंसला ने प्रथम स्थान हासिल किया।

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शपथ लेते प्रतिभागी खिलाडी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड में प्रतिभाग करते छात्र।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें