चंदेना कोली गांव में थाली व ताली बजाकर उत्साह बढ़ाते बच्चे व बड़े
- फोटो : DEVBAND
शंख, घंटे व तालियों से गूंजी देवबंद की गलियां
देवबंद (सहारनपुर)। जनता कर्फ्यू में दिनभर घरों में रहे लोगों ने शाम पांच बजते ही अपने घरों के बाहर और बालकनी में आकर घंटी, थाली व शंख बजाकर उन लोगों का उत्साह बढ़ाया जो कोरोना वायरस की जंग में लड़ने में जनता का सहयोग कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आह्वान किया था कि कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए जनता कर्फ्यू में सहयोग करें। साथ ही कहा था कि 22 मार्च की शाम पांच बजे अपने घर की बालकनी में आकर थाली, घंटे, ताली व शंक बजाकर उन लोगों का उत्साह बढ़ाएं जो इस जंग में तन मन से सहयोग कर रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग, मीडिया और पुलिस आदि शामिल हैं। ऐसा ही हुआ। दिनभर लोगों ने अपने घरों में रहने के बाद बालकनी में आकर ताली, थाली, शंक और घंटे आदि बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। शाम 5 बजते ही नगर से लेकर देहात तक यह सिलसिला शुरू हो गया। 5.5 बजे तक घंटे-घडियाल बजते रहे। वहीं, चंदेना कोली में शनिवार की रात ग्रामीणों ने हवन यज्ञ में आहुति देकर कोरोना वायरस से लोगों को बचाने की ईश्वर से प्रार्थना की। ट्रेक्टर ट्राली में हवन कुंडी लेकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। जिसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
देवबंद में थाली व शंख बजाकर कोरोना वायरस से लड़ने की मुहिम में सहयोग कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ात?- फोटो : DEVBAND