फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इनको कौन समझाए

विज्ञापन
इन्हें कौन समझाए। लद्दावाला में क्रिकेट खेलते युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अब इनको कौन समझाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू में जहां काफी लोगों ने सजगता का परिचय देते हुए घरों में कैद रहे। वहीं, कुछ लोग इस नजाकत स्थिति को भी गंभीरता से नहीं लेते हुए गली और मोहल्लों में खेलकर समझदारी का परिचय नहीं दिया। अब ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे लोगों को कौन समझाएगा कि आपकी जिंदगी को सुरक्षित बनाने के लिए जनता कर्फ्यू का एलान रविवार को किया गया था।
कोरोना वायरस के खतरे से भी कुछ लोग सबक नहीं ले रहे हैं। रविवार को जब पूरा शहर घरों में था, तो कच्ची सड़क, खालापार, लद्दावाला में कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर समूह बनाएं चर्चा में मशगूल थे। लद्दावाला और खालापार की कई गलियों में युवा क्रिकेट खेल रहे थे। कुछ लोग तो बाइक एवं कारें लेकर घूमने निकल पड़े। इन्हें मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्या बाई चौक, महावीर चौक और मदीना चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका। कुछ तो लौट गए, लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो दिन भर सड़कों पर घूमते रहे और जनता कर्फ्यू को छुट्टी की तरह बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं शहर के कुछ हिस्सों में लोगों ने दुकानें खुली रखीं, वहीं गली-मोहल्लों में नुक्कड़ों पर दस-15 लोगों की टोलियां भी खड़ी देखी गईं। नई मंडी क्षेत्र में तो एक व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी को सुनसान सड़क पर कार ड्राइविंग सिखाने के लिए ही निकल पड़े। सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा ने उक्त व्यक्ति की कार रुकवाने के बाद उसे जमकर फटकार लगाई। वहीं, शाम पांच बजे के बाद तो लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। वाहनों से शहर में आवाजाही भी शुरू कर दी गई। ऐसे लोगों को चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए वापस घरों में भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें