फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किस्सा कुर्सी का, नए ईओ ने पकड़ी...पुरानी ने भी जकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पालिका में कुर्सियों को लेकर खूब किस्सागोई होती रही है। नए मामले में ईओ की कुर्सी पर हक को लेकर मामला तूल पकड़ने लगा है। संयुक्त नगर आयुक्त जौनपुर के पद से स्थानांतरित होकर आए पवन कुमार ने शनिवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से मुलाकात की। पालिका पहुंचकर कार्य संभाल लिया। उधर, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि अब अभी रिलीव नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह का 31 मई को प्रशासनिक आधार पर सहायक नगर आयुक्त मुरादाबाद के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया था लेकिन जनगणना कार्य की वजह से उन्हें रिलीव नहीं किया गया।
संयुक्त नगर आयुक्त जौनपुर के पद से स्थानांतरित होकर आए पवन कुमार ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को योगदान आख्या प्रस्तुत की। चेयरपर्सन से उनके नई मंडी आवास पर मुलाकात की और शनिवार को वह पालिका में अपने कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

ईओ कक्ष खुलवाया गया और यहां बैठकर उन्होंने कई बिंदुओं पर जानकारी ली। वार्ड सभासद रविकांत उर्फ काका की ओर से बुके देकर उनका स्वागत भी किया गया। तस्वीरें पालिका से बाहर आते ही नई बहस छिड़ गई। डॉ. प्रज्ञा सिंह अभी रिलीव नहीं हुई हैं, इसी बीच पवन कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप का कहना है कि नए ईओ ने कार्यभार संभाल लिया है।

कार्यालय गए, नियमों का करेंगे पालन : पवन
ईओ पवन कुमार का कहना है कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से मुलाकात की है। वह कार्यालय आए थे, शासन ने उनका तबादला जौनपुर से यहां किया है। नियमों का पालन करेंगे।

डॉ. प्रज्ञा बोलीं, अभी रिलीव नहीं हुई
फोटो
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि वह अभी रिलीव नहीं हुई हैं। उन्हें रिलीव किए बिना नए ईओ को कैसे चार्ज दिया जा सकता है। शुक्रवार रात नौ बजे तक उन्होंने जनगणना का कार्य किया। शनिवार और रविवार को अवकाश है। अब जो भी कार्रवाई होगी वह सोमवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें