फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कल्याण देव घाट पर लगेगी मां गंगा की प्रतिमा

विज्ञापन
शुकतीर्थ कल्याण देव घाट पर रखी मां गंगा की प्रतिमा। संवाद।
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिला पंचायत की और से मेले के आयोजन में अच्छी व्यवस्था नहीं होगी तो उनके भुगतान पर रोक लगेगी। वहीं सिंचाई विभाग का कोई भी कर्मचारी व अधिकारी ने होने पर कड़ी नाराजगी जताई। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि कल्याण देव घाट पर मां गंगा की प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत के तत्वाधान में भागवत उद्गम स्थल शुकतीर्थ में 1 से 5 नवम्बर तक कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन होगा। शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मेले की तैयारियों में लापरवाही को लेकर अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार से नाराज़गी जताई। गंगा घाट पर सिंचाई विभाग अधिकारी नहीं मिले तो उन्हें तत्काल शुकतीर्थ पहुंचने के आदेश दिए। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि दोनों घाटों पर निमार्ण कार्य तेजी से किया जा रहा। स्क्रीन के सामने बने गड्ढों को समतल किया जा रहा है। सुंदर पेंटिंग और महिला वस्त्र परिवर्तन शाला को तैयार किया जा रहा है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई सहित मेला प्रभारी विनोद कुमार को शनिधाम से मुख्य गंगा घाट तक दोनों और अतिक्रमण मुक्त रखने सहित गंगा बाध पर कोई तम्बू नहीं लगने देने के आदेश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, मुख्य मार्गों आदि के बारे में अधिकारियों से बातचीत की। एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने मेले में व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बीडीओ मोरना विशाखा, एडीओ योगेश्वर दत्त त्यागी, प्रधान राजपाल सैनी,अक्षय शर्मा, महकार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें