फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर छह किसान संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और किसानों ने गन्ना विकास समिति में धरना दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखित मांगपत्र एसडीएम राजकुमार भारती को सौंपा। इसमें गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

शनिवार को किसान संगठनों से जुडे पदाधिकारी किसानों के साथ सहकारी गन्ना विकास समिति पहुंचे तथा धरना देकर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि गन्ने का मूल्य बेहद कम है। किसान वर्ग परेशान है। लागत के अनुरूप किसानों को गन्ने का वाजिब दाम मिलना चाहिए। पर्ची पर गन्ना मूल्य अंकित होना चाहिए। धरने पर पहुंचे एसडीएम को भी किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। देश में महंगाई बढ़ गई है। किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। पिछले दस वर्षों से किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। लागत और मजदूरी के अनुरूप गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
धरने की अध्यक्षता राजपाल सिंह आर्य और संचालन विनीत लोहिया ने किया। धरने पर चौधरी उधम सिंह, चौधरी मनोज चौहान, जितेंद्र चौधरी, नितिन बालियान, मोनू पंवार, भारतवीर, करणवीर सिंह, आदित्य अंतवाड़ा, कृष्णपाल, दीपक चौहान, मनोज चौधरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें