फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिम्मेदारी की कुर्सी...बेटियों ने समझी कलम की शक्ति

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम बनीं छात्रा डीएम उमेश मिश्रा से संवाद करते हुए : सूचना विभाग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत एक दिन के लिए मुख्य प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी बेटियों को सौंपी गई। डीएम से लेकर खाद्य निरीक्षक तक की कुर्सियों पर बेटियां बैठी और अधिकारियों की कलम की ताकत को समझने की कोशिश की। कलक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा ने एमजी पब्लिक स्कूल की छात्रा मैत्री शर्मा को सांकेतिक जिम्मेदारी सौंपी। छात्रा ने उनके कार्य को समझा। सिविल सेवा परीक्षा से लेकर नौकरी और डीएम के दायित्वों को जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा निवेदी को एडीएम प्रशासन, आंचल सैनी को एडीएम न्यायिक और आराधिमा को अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा नंदिनी को सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर ने छात्रा का मार्गदर्शन किया।
एमजी वर्ल्ड विजन की छात्रा आभा को जिला प्रोबेशन अधिकारी, अनन्या जोशी, अक्षिता और वंशिका को सप्लाई इंस्पेक्टर का दायित्व सौंपा गया। अधिकारियों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें पद की महत्ता बताई। छात्राओं ने एक दिन के कार्यकाल के दौरान अधिकारियों के साथ मिलकर दैनिक कार्यों में भागीदारी की और जिले के विकास और प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा। युवा पीढ़ी में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करने के लिए यह पहल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें