फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेरठ रोड पर बनेगा वैकल्पिक विवाद सुनवाई केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर न्याय विभाग के तत्वावधान में प्रस्तावित सेंटर फॉर एक्सीलेंस के समीप वैकल्पिक विवाद सुनवाई केंद्र (एडीआर) का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका से केंद्र के निर्माण के लिए 250 वर्ग गज भूमि की मांग की गई है।
विज्ञापन

न्याय विभाग की ओर से मेरठ रोड पर वैकल्पिक विवाद सुनवाई केंद्र एवं ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण की कवायद चल रही है। भवन निर्माण के लिए विभाग की ओर से मेरठ रोड पर भूमि का चयन किया गया था। इसके उपरांत पालिका की ओर से 350 वर्ग मीटर भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए पालिका की ओर से अनापत्ति दी गई थी। इस बीच व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना के लिए कुछ भूमि सुरक्षित की गई थी। उक्त भूमि की बगल में ही 250 वर्ग भूमि आवंटन का प्रस्ताव किया गया है। उक्त भूमि पर वैकल्पिक विवाद सुनवाई केंद्र का निर्माण कराया जा सकेगा। नगर पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की स्वीकृति उपरांत भूमि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें