फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला देवीदास में कच्चे मकान की छत गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला देवीदास में कच्चे मकान की छत गिरी
विज्ञापन

खतौली। कस्बे के मोहल्ला देवीदास में मजदूर के कच्चे मकान की छत गिरने से कमरे में रखा सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हादसे के समय परिवार दूसरे कमरे में सोया था, जिसके चलते वे मलबे की चपेट में नहीं आ पाए।
कस्बे के मोहल्ला देवीदास निवासी राजबीर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसका दो कमरे का कच्चा मकान है। शनिवार को राजबीर परिवार के साथ एक कमरे में सो रहा था, जबकि दूसरे कमरे में घर का जरूरी सामान रखा हुआ था। देर रात अचानक किसी समय कमरे की कच्ची छत से मिट्टी व मलबा निकलकर नीचे आ गिरा, जबकि लकड़ी की कड़ियां ऊपर ही रह गईं। मलबे में दबकर कमरे में रखा जरूरत का सारा सामान खराब हो गया। गृहस्वामी राजबीर का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरा, लेकिन उनका नंबर नहीं आया। वहीं, स्थानीय लोगों ने मजदूर का मकान बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते पीएचसी की दीवार गिरी
छपार। हाईवे पर गांव बरला में स्थित पीएचसी की दीवार शनिवार रात हुई तेज बारिश के कारण गिर गई। बारिश से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की छत भी टपक रही है। दीवार रात में गिरने और उस समय पीएचसी में कोई न होने के कारण किसी तरह का कोई नुक़सान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें