फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा गंगनहर पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
भोपा गंग नहर पुल के निकट मिट्टी परीक्षण के लिए कार्य करती टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा गंगनहर पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

भोपा। जर्जर हालत में पहुंच चुके गंगनहर पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेतु निगम द्वारा मंगलवार को नए पुल निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

भोपा गंगनहर पुल के साथ ही आसपास क्षेत्र के जौली, नंगला बुजुर्ग, बेलड़ा व निरगाजनी पुल की मियाद पूरी होने के कारण इनकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है। इन पुलों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित की जा चुकी है। मंगलवार को सेतु निगम द्वारा भोपा गंगनहर पर पुल निर्माण से पूर्व होने वाली मिट्टी की जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। परीक्षण के लिए मिट्टी के सैंपल ले रही टीम के सदस्यों में राजू, रामकेश व घनश्याम ने बताया कि लगभग 100 फीट की गहराई तक हर पांच फीट की गहराई पर मिट्टी का सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पुल निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें