फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रक्षा सूत्र को वाटर प्रूफ लिफाफों में भाईयों तक सुरक्षित पहुंचाएगा डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन पर रक्षा सूत्र को भाईयों तक पहुंचाने के लिए शहर के डाकघरों तैयारी कर ली है। बारिश का मौसम चल रहा है इसलिए डाकघर में वाटर व टैंपर प्रूफ लिफाफे आए हैं। इन लिफाफों की कीमत मात्र दस रुपये हैं। राखी को समय से पहुंचाने के लिए विशेष काउंटर भी बनाए जाएंगे, इन पर 6 अगस्त तक राखी की बुकिंग होगी।
विज्ञापन

इस बार रक्षा बंधन का पर्व नौ अगस्त को है। इसके लिए प्रधान डाकघर में वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध हैं। पीले और मैरून रंग के यह लिफाफे देखने में आकर्षक हैं। इन पर अंग्रेजी के अक्षरों में लिखा राखी एनवेलअप इस त्योहार को खास बना रहा है। लिफाफे के अंदर प्लास्टिक कवर है जो राखी को पानी और अन्य प्रकार की छेड़छाड़ से सुरक्षा करेगा। भेजने की व्यवस्था की अलग से की गई है। राखी स्पेशल लिफाफों को उसी दिन भेज दिया जाएगा। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि समय से पहुंचाने के लिए छह तारीख तक बुकिंग कराने का समय दिया गया है। इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले भाइयों तक राखी को सुरक्षित पहुंचाया जा सकेगा।
इसके लिए डाकघर में एक खास रखी काउंटर बनाया जाएगा। जिस पर राखी भेजने के लिए बुकिंग होगी। इसके लिए कर्मचारियों को पहले से ही दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डाक विभाग का पूरा प्रयास होगा कि राखी के त्योहार से पहले सभी की राखी पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें