- 12 मतदेय स्थाल बढ़ाए गए, अब बने 1971 मतदेय स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं की संख्या 20 लाख 21 हजार 695 पर पहुंच गई है। निर्वाचन कार्यालय ने अनंतिम सूची जारी कर दी है। जनपद में दो मतदान केंद्र और 12 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची पांच जनवरी को जारी की जाएगी।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले की मीरापुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदान केंद्र बढ़ाया गया है। जनपद की चरथावल विधानसभा में तीन मतदेय स्थल बढ़े हैं। पुरकाजी विधानसभा में छह मतदेय स्थल बढ़े हैं। मुजफ्फरनगर में एक, खतौली में दो मतदेय स्थल बढ़े हैं। मतदान केंद्र की संख्या अब जिले में 870 और मतदेय स्थलों की संंख्या 1971 हो गई है। जनपद में वोटरों की संख्या अब 20 लाख 21 हजार 695 हो गई है। इस सूची पर अब आपत्तियां मांगी गई है।
विधानसभा क्षेत्र वोटरों की संख्या
बुढ़ाना : 378819
चरथावल : 331342
पुरकाजी : 321643
मुजफ्फरनगर : 357715
खतौली : 316847
मीरापुर : 315329
-
योग : 2021695
-