फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादपुर मार्ग पर मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, साथी फरार

विज्ञापन
रोहाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सादपुर मार्ग पर मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। सादपुर-रोहाना मार्ग पर देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश किदवईनगर निवासी सलमान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही थी। घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
रोहाना-सादपुर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 9.20 बजे रोहाना चौकी पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रोहाना की तरफ से बाइक पर पहुंचे दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए सादपुर मार्ग पर रजबहे की पटरी से होते हुए भागने का प्रयास किया। सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष त्यागी भी मौके पर जा पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे में खेतों में घुसकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर बाइक कब्जे में ले ली। आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किया गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक बदमाश का सुराग नहीं लग पाया था। सीओ सिटी ने बताया कि घायल बदमाश मुजफ्फरनगर के मोहल्ला किदवईनगर निवासी सलमान है। सलमान के खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें