फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पारा 41 डिग्री... उमस ने छुड़ा दिए पसीने

विज्ञापन
खतौली में गर्मी से बचाव के लिए चादर ओढ़कर  गुजरते बाइक सवार : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि सोमवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उमस से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव के आसार है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे और गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय का सहारा लिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि शाम होने के बाद चहल-पहल नजर आई। चिलचिलाती धूप और उमस ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और आवश्यक होने पर ही बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें