फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का ब्लाक पर हंगामा, तालाबंदी  

Sat, 02 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े ग्राम प्रधानों ने जेई और एडीओ पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए ब्लाक कार्यालय में हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इस मामले में ब्लाक प्रमुख ने दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन


शनिवार को ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुनील प्रधान भैंसी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई माह बीतने के बाद भी ग्रामों में होने वाले कार्यों का स्टीमेट तैयार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने एक एडीओ और जेई पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। प्रधानों ने कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कार्यालय का ताला लगा दिया। 

सुनील भैंसी का कहना था कि कोई भी ग्राम प्रधान गांवों में होने वाले कार्यों का कमीशन नहीं देगा। विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराएं जाएंगे। कमीशन मांगने वाले कर्मचारियों को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मामले में ब्लाक प्रमुख पति गौतम सिंह ने कहा कि वह दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कराएंगे। मामले की जांच करा सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान प्रमोद प्रधान सठेड़ी, सुनील दूधली, कपिल सोम, दिनेश, प्रेमपाल फुलत, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें