बुढ़ाना। उप संभागीय कृषि प्रसार भवन का गिरा लिंटर। संवाद
बुढ़ाना। बुधवार रात बारिश के कारण जर्जर हालत में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी भवन के लिंटर का पीछे का हिस्सा गिर गया। इससे कर्मचारी दहशत में हैं।
विकास खंड परिसर में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी भवन बना हुआ है। यह भवन कई वर्षों से जर्जर हालत में है। बृहस्पतिवार को कार्यालय पहुंचे कर्मचारी लिंटर का पिछला हिस्सा गिरा देखकर सकते में आ गए। कर्मचारियों ने बताया कि बरसात में कार्यालय तथा सभी कमरे टपकते है। इमारत में सभाकक्ष तथा मिट्टी की जांच की प्रयोगशाला भी है। भवन के पीछे के हिस्से में स्टाफ की बाइक व कार खडी रहती है। पीएचसी पर पहुंचने वाले कर्मचारी व बीमार भी वहीं से होकर गुजरते है। यह घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
भवन के संबंध में विभागीय कर्मचारियों तथा प्रभारी एसडीओ द्वारा कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रभारी एसडीओ रविंद्र कुमार व कर्मचारी अभिमन्यु मलिक ने बताया कि जर्जर इमारत के बारे में लिखित व मौखिक सूचना देने के बाद भी विभाग के अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं।