फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सरकुलर रोड से उतरे होर्डिंग्स, भूख हड़ताल समाप्ति

विज्ञापन
कुश्ती कोच को जूस पिलवाकर भूख हड़ताल समाप्त कराते सिटी मजिस्ट्रेट। स्रोत स्वयं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड पर हरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे होर्डिंग हटाने की मांग करते हुए छह दिन से जारी भूख हड़ताल सिटी मजिस्ट्रेट ने आंदोलनकारी कुश्ती कोच जितेन्द्र पहलवान को जूस पिलवाकर समाप्त करा दी। जिला प्रशासन के निर्देश पर पेड़ों के आसपास लगाए गए अवैध होर्डिंग भी उतरवा दिए गए।
विज्ञापन

पर्यावरण सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष जितेन्द्र पहलवान ने डीएम को पत्र देकर सरकुलर रोड पर हरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे अवैध होर्डिंग उतरवाने की मांग की थी। लेकिन होर्डिंग न उतर पाने से आहत जितेन्द्र ने 13 सितंबर से सरकुलर रोड पर ही धरना देकर भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी थी। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने मौके पर पहुंचकर कुश्ती कोच को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगें जानी जाएंगी। इस दौरान सरकुलर रोड पर पेड़ों को नुकसान पहुचाने वाले अवैध होर्डिंग भी उतारवा दिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कुश्ती कोच को जूस पिलवाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। इस दौरान समाजसेवी सुमित मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें