जेलर ने आत्मसुरक्षा के टिप्स दिए
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। एसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स दिए।
जेलर दीपक शर्मा ने अभिनेत्री ख्याति रघुवंशी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और अतिथियों का परिचय कराया। यहां शुमायला खान, तनु, आशी, सना, अफ्शा, काजल, काफिया, गरिमा त्यागी ने मंगल तिलक कर अतिथियों का स्वागत किया। कहकशां, ज्योति, रुखसार, प्रिया, कनुप्रिया ने सरस्वती वंदना की। छात्रा आकृति, सलोनी, कृतिका अर्चना ने स्वागत गीत गाया। वहीं, शिवानी राठी, शिवानी, पायल, नीलाक्षी, सलोनी, कृतिका, अर्चना ने नृत्य किया।
बेटी बचाओ विषय पर छात्रा सीरत जैदी, नेहा पंवार, अर्चित त्यागी, आरती पंवार ने विचार रखे। प्रिया, गीता, मानसी, प्रिया मलिक, पूनम, नेहा, उमेतमीन, सविता, कहकशां ने देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति दी। जेलर दीपक शर्मा ने तहसीलदार मनोज कुमार, एक्ट्रेस ख्याति रघुवंशी, सना शाह, डायरेक्टर रिखम सोनी, साहिल सोंधी, हीर नाज, रेडियो जॉकी ज्योति तोमर, डीपीओ रागिब, वामिक इलाही ने नसीम कुरैशी की आगामी वेब सीरिज शूटआउट एट मुजफ्फरनगर का पोस्टर लांच किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन राकेश शर्मा और नरेंद्र कुमार ने किया।
बुढ़ाना के एसडी गर्ल्स कॉलेज में सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना के एसडी गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना के एसडी गर्ल्स कॉलेज में सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR