सर्वखाप को दिया समर्थन, गाजीपुर बॉर्डर भी जाएंगे
मुजफ्फरनगर, तितावी। गांव बुड़ीना कलां में शुक्रवार को चौधरी रामपाल लटियान के आवास पर सर्व जातीय पंचायत हुई। जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि सर्व खाप को लाटियान खाप का पूर्ण समर्थन है।
अशोक शर्मा और मोहन प्रजापति ने कहा कि सर्व खाप को हमारा पूर्ण समर्थन है। चौधरी रामपाल ने कहा कि लाटियान खाप का पूरा समर्थन सर्व खाप के साथ है। जरूर पड़ने पर गाजीपुर बॉर्डर पर भी जाएंगे। तीनो कृषि कानूनों को काला बताते हुए उनका पूरा विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक वापिस नही होंगे आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरा सहयोग भी करेंगे। अध्यक्षता अशोक शर्मा ने और संचालन राजीव लटियान ने किया। मौके पर राजेंद्र कामरेड तितावी, विपुल प्रधान अलीपुर कलां, सुरेंद्र प्रधान, मांगेराम पूर्व प्रधान साल्हाखेड़ी, मोहित लाटियान, राजेश तितावी, धर्मेंद्र राठी आदि आदि मौजूद रहे।