फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुबह से ही चौराहों पर लगा जाम, राहगीर हुए परेशान

Tue, 28 Oct 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर में शिव चौक पर लगा जाम फोटो सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोमवार को नगर के शिव चौक सहित कई चौराहों पर सुबह से ही जाम लगा दिखाई दिया। दोपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीरों को भी जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस ने ई-रिक्शाओं को रूट निर्धारित किया लेकिन इसके बाद भी शहर में जाम लगना बंद नही हुआ। दिवाली, गोवर्धन व भैया दूज पर्व के कई दिन बाद सोमवार को शहर में एक बार फिर से खरीदारी के लिए काफी लोग बाजार में पहुंचे। देहात से आए लोगों ने सर्दी के कपड़ों की खरीदारी की।
शिव चौक के आसपास पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण इन लोगों ने सड़क किनारे अपने दोपहिया वाहनों को खड़ा किया था। इस कारण शिव चौक के आसपास सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया था। दोपहर में झांसी की रानी, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड पर जाम लगा। इस दौरान वाहन रेंगने की हालत में चले। पैदल राहगीरों को भी चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां भी यातायात पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। जाम खुलवाने के लिए महिला यातायात पुलिसकर्मियों की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने कहा कि व्यवस्था संभालने के लिए सभी चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें