फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सर्दी में यात्रियों को न हो परेशानी, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सर्दी का मौसम शुरू होने जा रहा है। रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम विभाग अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर तैयारी शुरू कर दी है। सभी बसों को दुरूस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के बेड़े में पौने तीन सौ रोडवेज बसें है। इनमें 41 बस अनुबंधित है। यह बसें आसपास जनपदों व दूरस्थ स्थानों पर यात्रियों को लेकर आवागमन करती हैं। सर्दी के मौसम में किसी भी बस को यात्रियों को लेकर जाने व आने के दौरान खराबी के कारण सड़क पर खड़ा न होने पड़ा। किसी की खिड़की टूटी न हो। बस में फाग लाइट व रिफलेक्टर लगे है या नही।
इन सभी बिंदुओं की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जिन बसों में कुछ खराबी है। उनको सही कराया जा रहा है।
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि सर्दी के मौसम में यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसी के चलते सभी बसों को सही रखने के आदेश दिए है। वर्कशॉप कर्मचारियों को आदेश दिए है कि वह जांच पड़ताल किए बिना किसी भी बस को डिपो से बाहर न निकलने दे।
विज्ञापन

कोहरा भी आगामी समय में सभी बसों के चालकों को परेशान करेगा इसलिए बसों में व्यवस्था दुरूस्त कराई जा रही है। इसके बाद भी यदि किसी बस में खराबी या यात्रियों को परेशानी होना सामने आता है तो चालक को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें