फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नाम आते ही ढहा दिया घर, अब किस्त का इंतजार

विज्ञापन
सिसौली में परिवार के साथ मुकेश - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में मकान के लिए लाभार्थी भटकर रहे हैं। कई ऐसे हैं, जिन्होंने सर्वे के बाद ही मकान को ढहा दिया, लेकिन इसके बाद पात्रता सूची में नंबर नहीं आया। कसबा सिसौली की पट्टी लेपरान निवासी मुकेश आर्थिक तौर पर कमजोर है। मुकेश ने बताया कि एक साल पहले सर्वे के लिए टीम पहुंची थी, भरोसा दिलया गया कि जल्द ही मकान की सूची में नंबर आ जाएगा। उसने अपने मकान को प्लॉट बना दिया, लेकिन एक साल बात गया अब तक उसकी किस्त नहीं आई है। पट्टी लेपरान के लोगों की मदद से वह एक घर में रह रहा है। नगर पंचायत कार्यालय और विकास भवन में भी कर्मचारियों से मुलाकात कर चुका है, लेकिन अभी तक किस्त नहीं मिली है।
विज्ञापन

केस-एक
कृष्णापुरी की नेहा का कहना है कि तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। परिवार किराए के मकान में रह रहा है। बार-बार किस्त आने का भरोसा दिलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। पूरा परिवार बेहद परेशान हैं।
केस-दो
मिमलाना रोड निवासी शफीक का कहना है कि घर का सर्वे कराया गया था, लेकिन अभी तक पहली किस्त का लाभ नहीं मिला है। परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका के अधिकारियों से मिल चुके हैं, अभी तक मकान की सूची में नाम नहीं आ सका है।
विज्ञापन

इनसेट
- खतौली के इंतजार का कहना है कि मकान की सूची में नाम नहीं आ सका है। अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की है। प्रशासन को दोबारा सर्वे करान चाहिए।
- पुरकाजी के सद्दीक का कहना है कि मकान की सूची में नाम नहीं आ सका है। वह किराए के मकान में रह रहे हैं। नाम नहीं आने के कारण उन्हें अभी तक किस्त का लाभ भी नहीं मिला है।
इनसेट
हमसे साझा करें अपना दर्द
प्रधानमंत्री आवास योजना के दौरान लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हम प्रकाशित कर रहे हैं। पात्रता के बावजूद आवास नहीं मिलने, किस्तों से लटके आवास निर्माण और बार-बार आवेदन को निरस्त किए जाने की समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर कॉल कर बताएं। हम आपकी समस्या को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें