फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्मी ने रात में उड़ाई नींद...दिन में छीन लिया चैन

विज्ञापन
दोपहर 01 बजे :खतौली में गर्मी से बचाव के​ लिए सिर ढ़ककर गुजरता युवक : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दैनिक गतिविधियां काफी हद तक बाधित हुई हैं। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

गर्मी ने खूब सितम ढाया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिनभर तेज धूप और लू के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही बेहद कम दिखी। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से बाहर निकलने से बचते दिखे।
शाम चार बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। गर्मी का असर आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। सुबह नौ बजे से ही गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है।
nमात देने के लिए खूब पिएं पानी : स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेन्द्र त्रिखा ने बढ़ते तापमान और लू से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों तापमान काफी अधिक चल रहा है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ गया है। लू के कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

ऐसे में, यह आवश्यक है कि लोग अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ताजा भोजन का सेवन करें और अपने आहार में तरल पदार्थों की मात्रा। दिनभर में अधिक से अधिक पानी पीना भी बेहद जरूरी है। इसके अतिरिक्त, दोपहर के समय बिना किसी कारण घर से बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें