ककरौली। क्षेत्र के गांव तेवड़ा से एक विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। एक परिवार के सभी सदस्य उस समय बेहोश हो गए, जब उन सबने गांव स्थित एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक पी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बीमार परिवार का उपचार कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी आदिल सैफी ने बताया कि बीते शनिवार को वह गांव स्थित एक दुकान से चालीस रुपये कीमत की एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल लाया और सभी परिजनों ने कोल्ड ड्रिंक पी ली।
कोल्डड्रिंक पीने के तुरंत बाद ही उसके पिता सिराजुद्दीन, मां फहमीदा, बहन सना व मनीशा की तबीयत बिगड़ गई। चारों बेहोश हो गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका उपचार कराया। आदिल सैफी ने बताया कि वे चारों सोमवार रात तक पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए हैं। संवाद