फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कैड़ी में लाठी-डंडों से पीटकर पिता की हत्या, बेटा गंभीर

Wed, 16 Apr 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक ने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पिता की हत्या - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककरौली क्षेत्र के कैड़ी गांव में महिला का वीडियो बनाने की रंजिश में घर में घुसकर परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हमले में गंभीर घायल श्यामलाल (60) की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा रमेश गंभीर घायल है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार रात श्यामलाल अपने परिवार के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही श्रवण पक्ष के लोग दो बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचे और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच झगड़े से मौके पर चीख पुकार मच गई। हमले में श्यामलाल और रमेश गंभीर घायल हुए, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने इधर-उधर छिपकर जान बचाई।

कुछ देर बाद हमलावर फरार हो गए तो ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले जाया गया, जहां श्यामलाल की मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


घायल रमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। सीओ भोपा रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लिया है। वीडियो बनाने की रंजिश में दो पक्षों की बीच झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें