फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत का दर्दनाक अंत: घर से भागे पर नहीं हो सके एक-दूजे के, होटल में उठाया खौफनाक कदम, करना चाहते थे निकाह

Wed, 04 Oct 2023 09:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : आमिर गांव में कई घरों में पशुओं की दूध की सप्लाई लेने जाता था। साजिदा का परिवार भी दूध बेचता था। इसी दौरान दोनों की पहले जान पहचान हुई और फिर प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के रियावली निवासी दूध कारोबारी इकबाल का बेटा आमिर पशुओं का दूध लेने रोजाना पड़ोस की ही साजिदा के घर जाता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दो अक्तूबर को दोनों लापता हुए। 

विज्ञापन


बुधवार को दोनों ने मेरठ के कंकरखेड़ा में आत्महत्या कर ली। रतनपुरी थाने में युवती के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज है।

रियावली के हाजी इकबाल दूध खरीदकर डेयरी पर पहुंचाते हैं। उनका बेटा आमिर भी गांव में कई घरों में पशुओं की दूध की सप्लाई लेने जाता था। साजिदा का परिवार भी दूध बेचता था। इसी दौरान दोनों की पहले जान पहचान हुई और फिर प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 

बताया गया कि आमिर और साजिदा दो अक्तूबर को लापता हुए थे। कुछ लोगों ने आमिर को बाइक पर जाते हुए देखा था। साजिदा के चाचा आस मोहम्मद ने बुधवार को ही रतनपुरी थाने में आमिर और उसके चचेरे भाई के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन इसी बीच मेरठ से प्रेमी युगल के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली। दोनों के परिजन ग्रामीणों के साथ मेरठ के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: राजनीतिक कॅरियर: इमरान मसूद ने कब-कब बदली पार्टी, अब कांग्रेस में एंट्री से बदल जाएंगे चुनावी समीकरण
विज्ञापन

अलग होने के डर से तो नहीं उठाया कदम
युवक आमिर मुस्लिम राजपूत है, जबकि साजिदा की बिरादीर अब्बासी है। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों को डर था कि उनका निकाह नहीं होने दिया जाएगा। इसीलिए उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। प्रेमी युगल की कंकरखेड़ा में मौत से दोनों घरों में मातम पसरा है। रतनपुरी पुलिस और परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस फेम को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस के एक्शन से हैरत में अर्चना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें