फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए विरोध: पूरी तरह बेअसर रहा भारत बंद का आह्वान

विज्ञापन
भारत बंद के आह्वान पर बंद पड़ी सिटी सेंटर की दुकान।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीएए के विरोध में बंद का असर मिला-जुला रहा असर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में किया गया बहुजन क्रांति मोर्चा का भारत बंद का आह्वान पूरे जिले में पूरी तरह बेअसर रहा। केवल एक वर्ग के गिने-चुने क्षेत्रों में कुछ दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार सामान्य दिनों की भांति खुला रहा। बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रशासन को ज्ञापन देकर बंद की औपचारिकता पूरी की। वहीं, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस ऑफिस पर ज्ञापन दिया। जिले भर में एहतियातन भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात रही।
सीएए व एनआरसी के खिलाफ बहुजन क्रांति मोर्चा ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया था। बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार रात जिलेभर में भारत बंद संबंधी पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे, जिनके माध्यम से दुकानें बंद रखने की अपील की गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने रात में ही शहर के सभी संवेदनशील चौराहों व क्षेत्रों में एहतियातन पुलिस बल व पीएसी की तैनाती कर दी थी। बुधवार को भारत बंद के इस आह्वान को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया। केवल एक वर्ग के चुनिंदा क्षेत्रों में दुकानें कुछ देर के लिए बंद रहीं, लेकिन दोपहर होते-होते वे भी पूरी तरह से खुल गईं। दोपहर बाद बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को सीएए व एनआरसी के विरोध स्वरूप ज्ञापन देकर बंद की औपचारिकता पूरी की। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से सीएए को वापस लिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में नीरज प्रजापति, चमनलाल, राजबीर, विपिन व सचिन कुमार समेत गिने-चुने लोग ही शामिल रहे। उधर, देहात क्षेत्र में भी भारत बंद के आह्वान को पूरी तरह से नकार दिया गया।
विज्ञापन

पुरकाजी में बंद के आह्वान पर केवल एक वर्ग के लोगों की दुकानें बंद रहीं, जिन्हें छोड़कर बाजार पूरी तरह से खुला रहा। खादर तिराहा, मेन बाजार व रोडवेज बस स्टेंड पर फलों की ठेलियां भी नहीं लगी। दोपहर बाद सभी दुकानें खुल गईं।
शाहपुर में भी बाजार एक वर्ग की इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर सामान्य दिनों की भांति खुला रहा। एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ बुढ़ाना गिरिजा शंकर त्रिपाठी फोर्स के साथ कस्बे में मौजूद रहकर लगातार गश्त करते रहे।
मीरापुर में भी भारत बंद के आह्वान का कोई असर नहीं देखा गया। कस्बे के मोहल्ला कमलियान की दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार सामान्य दिनों की भांति खुला रहा।
छपार में भी बंद का कोई असर नहीं देखा गया। सभी बाजार व दुकानें रोजमर्रा की तरह खुले रहे। बरला, बसेड़ा व रामपुर तिराहा बाजार में सुबह से ही दुकानें खुलीं रहीं और चहल-पहल आम दिनों की ही भांति रही। इंस्पेक्टर पवन कुमार व एसआई रविंद्र कसाना फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। भोपा में भी बाजार पूरी तरह से खुला रहा। सीओ राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर एमएस गिल टीम के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे।
विज्ञापन

भीम आर्मी ने पुलिस ऑफिस में दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर ईवीएम और सीएए के विरोध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि भाजपा द्वारा वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग की मिलीभगत से ईवीएम को हैक कर चुनाव जीते गए। ईवीएम हैकिंग के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ही केंद्र सरकार ने पहले नोटबंदी कर लोगों को बेरोजगारी व आर्थिक मंदी से त्रस्त किया। अब सीएए, एनपीआर व एनआरसी जैसे कानून बनाकर देश की जनता को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध, कपिल कुमार, रजत निठारिया, सन्नी बौद्ध, अजय कुमार और सौरव आदि शामिल रहे।

रुड़की रोड पर भारत बंद के आह्वान करते बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें