फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, दोनों चालक घायल

विज्ञापन
बुढ़ाना में मेरठ-करनाल हाइवे पर आमने-सामने टकराए ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ट्रक से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, दोनों चालक घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हाइवे पर सराय गांव के पास गलत दिशा में जा रही ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को मेरठ मेडिकल में रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी का रहने वाला तसव्वर (28) ट्रैक्टर ट्राली से भट्टे से ईट सप्लाई का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को तसव्वर फुगाना गांव के भट्टे से अपने ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लेकर मेरठ जा रहा था। वह सड़क पर विपरीत दिशा में चल रहा था। मेरठ-करनाल हाइवे पर सराय गांव के पास दूसरी ओर से आए ट्रक से ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक दिनेश कुमार (35) निवासी सीतापुर तथा ट्रैक्टर का चालक तसव्वर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते की फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने दोनों घायलों के परिजनों को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें