फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर आज से होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेती नोडल अधिकारी व डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा नामित जनपद की नोडल अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को बेहतर ढंग से कराया जाए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बताया कि सरकार के चार साल पूरा होने पर जिले में होने वाले कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम मुख्य अतिथि रहेंगी। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से सीएम का लाइव प्रसारण होगा। जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभागार में प्रदेश सरकार की चार वर्षों की उपलब्धि की विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। 20 मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा।
21 मार्च को प्रत्येक विकास खंड में ‘मिशन किसान कल्याण’ कार्यक्रम होगा। 22 मार्च को मिशन शक्ति कार्यक्रम, 23 मार्च को ‘मिशन रोजगार’ कार्यक्रम होगा। 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण किया जाएगा। समीक्षा बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें