फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों की मौत से फलौदा गांव में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। गांव फलौदा में दो भाइयों की अलग-अलग हादसों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार शाम दोनों के शव गांव पहुंचे। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फलौदा निवासी संजय त्यागी (53) करीब एक वर्ष से जयपुर में एलएंडटी कंपनी में जीएम पद पर नौकरी कर रहे थे। 12 जनवरी को संजय मेट्रो रेल ट्रैक का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान वे अज्ञात वस्तु से टकराकर घायल हो गए। उनको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। संजय की मौत की सूचना मिलने पर मध्यप्रदेश के जनपद नरसिंहपुर स्थित शुगर मिल में डीजीएम पद पर नौकरी कर रहे उनके चचेरे भाई विजय (43) बुधवार सुबह परिवार के साथ गमी में शरीक होने गांव फलौदा के लिए रवाना हो गए।
पूरा परिवार बोलेरो गाड़ी में था, जो करीब नौ बजे गाजियाबाद जनपद में दादरी के निकट ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य परिजन घायल हो गए। 24 घंटे के भीतर दूसरे भाई की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। कुछ परिजन जयपुर तो कुछ गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार शाम दोनों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें गांव फलौदा लाया गया, जिन्हें देख परिजन होश खो बैठे। संजय की बेटी ऑस्ट्रेलिया में पति के साथ रहती है, जबकि बेटा बीटेक कर रहा है। वहीं, विजय के परिवार में पत्नी के साथ ही 16 साल का बेटा और सात साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें