फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उधर, मृतका के परिजनों ने उसकी दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में मंगलवार सुबह फराज की 35 वर्षीय पत्नी फौजिया खान का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह व नायब तहसीलदार अमन कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शाम के समय मृतका के पिता रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर निवासी खलीक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री की शादी 10 सितंबर 2023 को हुई थी। उसने अपनी पुत्री की शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च करने के साथ दहेज दिया था। बावजूद इसके उसकी ससुराल के लोग उसकी पुत्री को दहेज के लिए परेशान करते थे। फराज के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न लाने के लिए उसकी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें