संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी 12वीं की छात्रा जिया ने मेरठ में हुई राज्य युवा महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। सोमवार को गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का फूल-मालाएं पहनाकर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया।
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री जिया 12वीं की छात्रा है। 11 व 12 अप्रैल को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य युवा महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पुत्री जिया ने 48-51 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जिया को स्टेडियम में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने बताया कि पुत्री जिया मुज़फ्फरनगर स्थित चौधरी चरणसिंह स्टेडियम के उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मेरठ में हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को गांव लौटी छात्रा को फूल-मालाएं पहनाकर ढोल-नगाड़ों से ग्रामीणों ने स्वागत किया।