फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दूसरे दिन ही विवाहिता की करंट से मौत

Thu, 14 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विवाहिता की करंट से मौत के मामले में एसएसपी आॅफिस पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर नवविवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। पति भी करंट लगने से झुलस गया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना सिखेड़ा के गांव बिहारी निवासी राजसिंह की बेटी गुड्डी की शादी 11 जुलाई को मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान के पूरण के पुत्र सोनू के साथ विवाह हुआ था। मंगलवार की रात 11 बजे दुल्हन गुड्डी सेफ के अंदर से अपने कपड़े रख रही थी। इस दौरान बिजली का नंगा तार सेफ से छू गया। जिससे करंट लगने से गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। परिवार के लोग तसल्ली के लिए गुड्डी व सोनू को रात में ही जिला अस्पताल ले गए थे। जहां पर चिकित्सकों ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में झुलसे सोनू का इलाज चल रहा है। खबर मिलने पर अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की ओर से अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


शादी के दो दिन बाद ही बेटी को मारने का आरोप  
सिखेड़ा के बिहारी गांव निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर मंसूरपुर पुलिस पर दहेज हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। 

पीड़ित राजसिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसने अपनी बेटी गुड्डी की शादी मंसूरपुर के पुरबालियान निवासी सोनू पुत्र पूरण से की थी। बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोग पीड़ित की बेटी को बिहारी लेकर आए थे।

तब इन्होंने एक लाख रूपये और बाइक की मांग रखी थी। समझाने के बाद शाम करीब सात बजे बेटी को लेकर वापिस चले गए। रात में ही आरोपियों ने पीड़ित की बेटी की हत्या कर दी। आरोप लगाया कि मंसूरपुर पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही हैं। एसएसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित पक्ष को दिया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें