फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्ति कार्यालय की तालाबंदी

Wed, 13 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
राशन डीलरों के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ में ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने राशन डीलरों पर राशन न देने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पूर्ति कार्यालय की तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों ने एक राशन डीलर के साथ मारपीट भी की। प्रधानों और ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राशन डीलरों की दुकानें निरस्त कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।

मंगलवार को ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों, गांव कवाल, गढ़ी, तुल्हेड़ी, चितौड़ा, किथौड़ा  और जटवाड़ा के ग्रामीणों ने डीलरों के खिलाफ पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर पूर्ति कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। पूर्ति कार्यालय आए नयागांव फैजाबाद के राशन डीलर महिपाल सैनी के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पर धरना देकर बैठ गए। ब्लाक प्रमुख का कहना था कि राशन डीलर प्रधानों पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं तथा ग्रामीणों को राशन भी वितरित नहीं कर रहे हैं। प्रमुख व प्रधानों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार अशोक गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर राशन न देने व अभद्रता करने वाले डीलरों की दुकान निरस्त कराने की मांग की है।

तहसीलदार ने जांच कराकर दो दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।  इस दौरान प्रधान बबलू, प्रमोद तंवर, अहरोड़ा प्रधान मांगेराम, तुल्हेड़ी प्रधान फजरू, सतीश भड़ाना, नवाबो, माफिया, रहेना, साबरा, राजकुमारी, शनव्वर, अखलाक, शिवकुमार, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें