फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगी

विज्ञापन
चरथावल रसुलपूर मार्ग पर जंगल में बारिश में भीगी गेहूं की फसल देख चिंतित किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बारिश में खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार रात आंधी के साथ हुई बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई। खेतों में नमी होने के कारण फसल की कटाई भी नहीं हो सकी। दिन में किसान कटी हुई फसल को फैलाकर सूखाने में लगे रहे। शाम को एक बार फिर तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। किसानों का कहना है कि यदि बारिश ज्यादा हुई तो गेहूं को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

इस समय फसल की कटाई का काम बहुत तेजी से चल रहा था लेकिन शुक्रवार की रात अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश बहुत ज्यादा नहीं हुई लेकिन खेत नम हो गए हैं। जो फसल कटी हुई पड़ी थी, वह भीग गई है। शनिवार सुबह से अच्छी धूप निकली, तो किसान कटी फसल को पलटकर उसे सुखाने में लगे रहे। दोपहर बाद तक फसल काफी हद तक सूख भी गई, लेकिन शाम को एक बार फिर बादल छा गए। तेज हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई। शामली रोड पर अपने खेत में फसल सुखा रहे ईदगाह रोड निवासी शुभम ने बताया रात की अभी तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है लेकिन यदि आगे बारिश हुई तो नुकसान ज्यादा होगा। कटी हुई फसल बेकार हो जाएगी और खड़ी फसल को भी नुकसान होगा।

चरथावल रसूलपुर मार्ग पर आंधी और बारिश में खराब हुई तैयार गेहूं की फसल- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें