फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में निरीक्षण करने पहुंचे कप्तान

विज्ञापन
सिखेड़ा में पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते एसएसपी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
आवश्यक सेवा वस्तुओं से लदे वाहनों को नहीं रोकने के निर्देश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन-2 के तहत जरूरत के सभी सामान की आपूर्ति निर्बाध रूप से चालू कराने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसके लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने शनिवार को जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ ही देहात क्षेत्र के थाने व चौकियों का भी निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को आवश्यक वस्तुओं से लदे माल वाहनों को किसी भी दशा में नहीं रोके जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सीमावर्ती चेक प्वाइंट्स पर तैनात पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी उपायों का पालन करने और बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ व वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। वहीं, देहात क्षेत्र के थाने व चौकियों में भी साफ-सफाई रखने और सभी पुलिसकर्मियों के लिए सैनिटाइजेशन की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें