मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेडा में एक महिला अपने बेटे के सड़क पार कर होली पूजन करने जा रही थी। इसी दौरान मोरना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार से आ रहे बुलेट सवार ने बच्चे को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
खुजेडा निवासी मोनी अपने चार साल के बेटे अंशुमान के साथ होलिका पूजन करने गई थी। सड़क पार करते समय तेज गति से आई बुलेट ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। बुलेट सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। डॉक्टरों ने घायल चार वर्षीय अंशुमन को मृत घोषित कर दिया। अपने मासूम बच्चे की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्यवाही के गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में मृतक बच्चे के पिता सतीश, माता मोनी व 2 वर्ष की आरू का रो रो कर बुरा हाल है।