फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 28 Jul 2025 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिखेड़ा/जानसठ। गांव सिखेड़ा में मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव मोर्चरी भेजा गया है।
नवीन कुमार निवासी गांव सिखेड़ा ने थाने में सूचना देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी रविवार को खेत पर काम करने गए थे। उसका छोटा भाई गौरव (20) मानसिक रूप से बीमार था। वह घर पर अकेला था। जब वह दोनों खेत से वापस आए, तो वह घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से उसे रस्सी काटकर नीचे उतारा गया। उसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी जानसठ ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवा कर जांच पड़ताल कराई। थाना सिखेड़ा पुलिस ने बताया कि शव मोर्चरी भिजवाया दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें