संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। रविवार की सुबह घर से निकला युवा व्यापारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। व्यापारी के देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर दर्जनों व्यापारी लापता व्यापारी के आवास पर एकत्र हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए।
कस्बे के मोहल्ला नवाब पट्टी निवासी परचून की दुकान करने वाले युवा व्यापारी वरदान अग्रवाल उर्फ सीटू (42) रविवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपने घर से बाजार गया था तथा देर शाम तक वापस नही लौटा। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने वरदान की तलाश शुरू की।
व्यापारी वरदान को अंतिम बार कुछ लोगों ने मीरापुर ने ही पुराने मेरठ बस स्टैंड के समीप देखा था। लापता व्यापारी का मोबाइल भी घर पर ही मिला है। व्यापारी वरदान के लापता होने की सूचना से दर्जनों व्यापारी उसके आवास पर एकत्र हो गए।
लापता वरदान को तलाश कराने में जुट गए। सोमवार तक लापता व्यापारी का कोई सुराग नही लग सका। लापता व्यापारी के भाई नीरव अग्रवाल ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से लापता व्यापारी को तलाशने के प्रयास किए जा रहे है।