फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मजदूर का शव हाई टेंशन विद्युत लाइन के टावर पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना मोड़। मध्य प्रदेश निवासी मजदूर 30 वर्षीय रामेश्वर उर्फ दीपक का शव शनिवार सुबह जंगल में हाइटेंशन विद्युत लाइन के टॉवर पर लटका मिला। किसानों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक गांव बरवाला में एक डेयरी पर काम करता था।
विज्ञापन


गांव बरवाला में किसान सुबह के समय खेतों में गए तो उन्हें गन्ने के खेत में खड़े हाइटेंशन विद्युत लाइन के टॉवर पर एक युवक का फंदे पर लटका हुआ शव दिखाई दिया। सूचना देने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना देने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतार कर पहचान कराई गई।
उसकी पहचान गांव बरवाला में दूध की डेयरी का संचालन करने वाले लियाकत ने अपने नौकर मध्य प्रदेश के गांव दरेन जिला शहडोल निवासी लगभग 30 वर्षीय रामेश्वर उर्फ दीपक के रूप में की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक युवक उनके यहां डेयरी पर काम करता था। जो सुबह जल्द घर से निकला था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला था। उसके बारे में पूछताछ की। शव मिलने की चर्चा होने पर वह नौकर के साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ दो दिन पहले ही उनके यहां काम करने आया था।
पिछले वर्ष भी वह काम करने के बाद वापस चला गया था। उसके साथ गांव के तीन अन्य युवक भी उसके यहां काम करते है। पुलिस ने युवक के साथियों से भी जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें