किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठाकुर पूरन सिंह कहते हैं कि समाज के आह्वान पर क्षत्रिय समाज को एकजुट करने के लिए पंचायतें की जाएंगी। उन्होंने कहा राजपूत समाज किसी पार्टी का नहीं भारत का कोर वोटर है।
प्रथम चरण के मतदान के दिन चरथावल विधान सभा क्षेत्र के नसीरपुर गांव में किसान नेता ने कहा क्षत्रिय समाज किसी पार्टी का विरोध नहीं है। राजपूत समाज भारत का कोर वोटर है। राजपूतों की नाराजगी भाजपा से नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करने वाले जनप्रतिनिधियों से हैं। चुने सांसद भाषा की मर्यादित होनी चाहिए। दूसरे चरण से क्षत्रिय समाज की पंचायतें जारी रहेंगी। महापुरुषों की मूर्तियों पर बिरादरी विशेष का नाम लिखना कतई अनुचित है। राजपूत समाज के सम्मान को कई घटनाओं ने ठेस पहुंचाई है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में वह कोई हस्तक्षेप नहीं करते।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पश्चिमी यूपी के वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से केंद्रों पर लगी कतार, हार्ट के ऑपरेशन से पहले डाला वोट