फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर जी की कुआं पूजन यात्रा निकाली

विज्ञापन
नई मंडी में ठाकुरजी की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ठाकुर जी की कुआं पूजन यात्रा निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी धाम मंदिर से ठाकुर जी की कुआं पूजन यात्रा धूमधाम के साथ निकली गई। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। वही ठाकुर जी को भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर ठाकुर जी की आरती भी की।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से शुक्रवार को ठाकुर जी की कुआं पूजन यात्रा बैंड बाजे के साथ बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। श्रीबालाजी मंदिर से शुरू होकर नई मंडी के बिंदल बाजार, पीठ बाजार होते हुए माड़ी की धर्मशाला के पास स्थित कालूराम मंदिर पहुंची। यहां पर ठाकुरजी को स्नान कराकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण हुआ। यात्रा यहां से चलकर वापस गोशाला रोड होते हुए श्री बालाजी धाम मंदिर पहुंची। यहां पर ठाकुर जी की भक्ति भाव के साथ आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। इसके बाद मंदिर से प्रसाद का वितरण किया गया। श्री बालाजी धाम मंदिर के अध्यक्ष हरिशंकर तायल, गुरु जी सुरेश बंसल, भीमसेन, अशोक, सुनील तायल, नितिन, लकी गोयल, अन्नू, अमन गोयल, अमरीश सिंघल, चाचा जेपी, मनोज खंडेलवाल, नितिन गोयल, पीयूष, नवीन बिंदल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें