फैसला होने तक स्थिति जस की तस
एसडीएम जीत सिंह राय ने दोनों पक्षों से बात करते हुए कहा कि जब तक शासनादेश नहीं आता, तब तक नई प्रतिमा की स्थापना नहीं की जाएगी। स्थिति जस की तस रहेगी। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हो गए।
महिलाओं ने कहा कि हो रही छींटाकशी
महिलाओं ने हंगामा करते हुए प्रतिमा लगाने की बात की। महिलाओं का कहना था कि जब वह मंदिर में जाते हैं तो लोग उन पर छींटाकशी करते हैं, इसलिए वह मूर्ति लगाना चाहते हैं। काफी देर चले हंगामे के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
भूमि की होगी जांच, शासन के आदेश पर ही लगेगी प्रतिमा
एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि उन्हें बताया गया है कि अनुसूचित जाति के पट्टे किए गए थे। वहीं पाल समाज का कहना है कि यह ग्राम पंचायत समाज की सार्वजनिक भूमि है। इसलिए कोई निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि की पैमाइश कराई जा रही है। ग्राम पंचायत की भूमि पर जिन्होंने अवैध कब्जा किया हुआ है नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, नई परंपरा की कोई शुरुआत नहीं होगी। यदि प्रतिमा लगाई जाएगी तो वह शासन के आदेश के बाद ही लगेगी।