फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ से रेस्क्यू दस बच्चे जाएंगे अपने घर

विज्ञापन
विज्ञापन
शुकतीर्थ से दस बच्चे जाएंगे अपने घर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ से मुक्त कराए गए सभी दस बच्चों को उनके घर पहुंचाया जाएगा। जुलाई माह 2020 में चाइल्ड लाइन को मिली सूचना के बाद शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ से दस बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें चार बालक त्रिपुरा और छह मिजोरम के थे जो यहां शिक्षा के लिए आए थे।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने बताया कि गौड़ीय मठ संचालक और उसके शिष्य पर बच्चों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में चार बच्चों के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई थी। न्यायालय में बच्चों के बयान हो चुके हैं। ये बच्चे तभी से बाल कल्याण समिति की देखरेख में थे। न्यायिक प्रक्रिया में अब बच्चों की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस अंतिम स्टेज में है और इस प्रकरण में जल्द ही निर्णय होने वाला है। हालांकि गौड़ीय मठ संचालक को इलाहाबाद हाईकोर्ट से कुछ समय पूर्व ही जमानत मिली है। प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सरकारी खर्च पर सभी दस बच्चों को उनके घर पहुंचाने के आदेश बाल कल्याण समिति ने कर दिए हैं। इनमें चार बच्चे नॉर्थ त्रिपुरा और छह मिजोरम के हैं। एक ट्रेवलर बस से पुलिस की सुरक्षा में आगामी सोमवार को ये बच्चे यहां से रवाना हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें