फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तापमान बढ़ा, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल...रेंगकर चले वाहन

विज्ञापन
खतौली में छाए घने कोहरे में रेलवे प्लेटफार्म पर जाते यात्री। संवाद - फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। शीतलहर से ठंड का असर बरकरार है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। रात का न्यूनतम तापमान भी 8.0 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
शुक्रवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। कोहरे और शीतलहर के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
-
इनसेट
कोहरे में हादसा, बाइक सवार घायल
रतनपुरी। गांव रतनपुरी निवासी रितिक खतौली स्थित निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर खतौली जा रहा था। सठेडी रजबहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। परिजनों ने घायल को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से घायल को हायर सेंटर रेफर किया। संवाद
विज्ञापन


हादसे में डीसीएम चालक घायल
जानसठ। पीलीभीत निवासी चालक भगवान स्वरूप हरियाणा के पीपली से ट्रक में आलू लादकर बिहार प्रदेश जा रहा था। पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव वाजिदपुर कवाली के रास्ते के सामने घना कोहरा होने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से एलपीजी के सिलिंडरों से लदा डीसीएम भी ट्रक से टकरा गया। हादसे में डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गया। घायल डीसीएम चालक बदायूं के दातागंज निवासी राजू को अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीएम बिजनौर जा रहा था। बड़ा हादसा होने से भी टल गया। संवाद

इस तरह बदल रहा जिले का मौसम

तिथि अधिकतम तापमान

26 दिसंबर 20.0 डिग्री

25 दिसंबर 18.0 डिग्री

24 दिसंबर 21.3 डिग्री

23 दिसंबर 22.8 डिग्री
22 दिसंबर 19.9 डिग्री
21 दिसंबर 18.9 डिग्री

-
इनसेट

जिले में इस तरह बह रही है हवा
तिथि एक्यूआई
26 दिसंबर 203

25 दिसंबर 274

24 दिसंबर 227
23 दिसंबर 206

22 दिसंबर 313
21 दिसंबर 298


सर्दी में सिर, कान और गला भी ढककर रखें
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि ठंड में बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं का ख्याल रखें। सांस और हृदय वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। सिर, कान, गला और हाथ-पैर को ढककर रखें। बच्चों एवं बुजुर्गों को सुबह और देर रात के समय ठंड एवं कोहरे में बाहर जाने से बचाया जाना चाहिए। कोहरे के कारण वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, जिससे दमा, सांस फूलना, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। गुनगुना पानी पिएं, पौष्टिक एवं गर्म भोजन का सेवन करें।

खतौली में छाए घने कोहरे में रेलवे प्लेटफार्म पर जाते यात्री। संवाद- फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक

खतौली में छाए घने कोहरे में रेलवे प्लेटफार्म पर जाते यात्री। संवाद- फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक

खतौली में छाए घने कोहरे में रेलवे प्लेटफार्म पर जाते यात्री। संवाद- फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें