फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। बारह दिन पूर्व कॉलेज से घर जा रहे बाइक सवार शिक्षक को बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। सीसीटीवी कैमरे की मद्द से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके दो साथियों की अभी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक अमित कुमार राणा निवासी मीरपुर खुर्द थाना खतौली, पंद्रह दिसंबर को छुट्टी के बाद बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जैसे ही वह छछरौली तालाब के पास पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें रोक कर उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।

सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि किसी मामले को लेकर शिक्षक से युवकों की रंजिश चल रही थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के छछरौली-भोपा मार्ग से दो आरोपियों अभिषेक निवासी भोकरहेडी, अभिनव निवासी मोरना को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से चाकू भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने में चार आरोपी शामिल थे। दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें